Amritpal Arrest: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- आखिर कितने दिनो तक भागेगा भगोड़ा

कांगड़ा। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल  को पंजाब पुलिस ने 37 दिन की आंख मिचौली के बाद आखिरकार मोगा से गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है, लेकिन पंजाब पुलिस  का कहना है कि अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, अमृतपाल को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिऱफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  का बड़ा बयान सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते है। दहशत फैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लम्बा समय लगा पंजाब को…थोड़ा जल्दी होता तो अच्छा था। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर परागपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विश्राम के लिए रुके थे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़े समाज से माफी मांग लेते तो क्या होता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा, अनुराग ने शिमला में नगर निगम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नगर निगम चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *