ग्‍लोइंग स्किन के लिए लगाएं स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक…

ब्‍यूटी टिप्‍स। चेहरा बेदाग और खूबसूरत नजर आए, इसके लिए चेहरे की खूब केयर करनी पड़ती है। गर्मी, धूप, धूल और टेंशन के चलते चेहरे पर पिम्पल्स, दाग-धब्बे और समय से पहले ही झुर्रियां आने लगती हैं। चेहरे की असली केयर फ्रूट्स की मदद से की जा सकती है। खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरी भी उन्हीं फ्रूट्स में से एक है। स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी किसी वरदान से कम नहीं है, और इसका फेस पैक किसी जादू की तरह काम कर सकता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद:-

कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर स्ट्रॉबेरी स्किन को अंदर से पोषण देती है। स्ट्रॉबेरी का फेस पैक लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा खूबसूरत नज़र आने लगता है।

पिम्पल्स की होगी छुट्टी:-

पिम्पल्स की समस्या ज्यादा हो गयी है, तो अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी फेस पैक इन पिम्पल्स की छुट्टी कर सकता है। इससे स्किन में पिम्पल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी नहीं बढ़ते।

स्किन इन्फेक्शन होगा कम:-

कभी-कभी कई प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद स्किन में चकत्ते, रैशेज, खुजली या सूजन तक आ जाती है। स्ट्रॉबेरी फेस पैक इन सबसे समस्याओं से राहत दिला सकता है।

एजिंग की नो टेंशन:-

काफी लोग हैं, जिन्हें एंटी एजिंग की समस्या ज्यादा होती है। इसे कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी फेस पैक काफी मददगार साबित हो सकता है। विटामिन-सी  और फोलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी को एंटी एजिंग के लक्षणों का दुश्मन माना जाता है।

स्ट्रॉबेरी करे सन प्रोटेक्शन:-

स्ट्रॉबेरी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मददगार साबित हो सकती है। बाजार में स्ट्रॉबेरी के अर्क के इस्तेमाल से कई तरह की सन प्रोटेक्शन क्रीम बनाई जाती हैं। इसके लिए स्ट्रॉबेरी का फेस पैक भी काफी अच्छा हो सकता है।

कैसे लगाएं स्ट्रॉबेरी फेस पैक:-

-स्ट्रॉबेरी में फ्रेश क्रीम मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाने के बाद अच्छे से धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

-स्ट्रॉबेरी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें। फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाकर 15 मिनट बाद धो दें। इस फेसपैक को हफ्ते में कम से कम तीन बार लगाएं।
-स्ट्रॉबेरी में चॉकलेट मिलाकर भी इसका फेस पैक तैयार किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी में कोको पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद साफ़ कर लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *