BJP New Chief : भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया है, ‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.’
कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को रक्षा मंत्री ने दी बधाई
बता दें कि बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट के दौरान लिखा कि ‘बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता श्री नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई.’ उन्होंने ये भी कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे.
भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन के भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है कि बिहार की धरती से आज कोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. आज का दिन पूरे बिहार के लिए हर्ष का विषय है और मैं पूरे बिहार और बिहार भाजपा की ओर से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई देता हूं.’ आगे उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भी बधाई देता हूं कि आज बिहार से इतनी बड़ा सौभाग्य भाजपा को मिला है.’
कौन हैं नितिन नबीन?
बिहार सरकार में PWD मंत्री नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं और इस बार बिहार की बांकीपुर सीट से पांचवीं बार विधायक बने हैं. बता दें कि उन्होंने 2006 में उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी. उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने सियासी विरासत को संभाला है और साथ ही 2010, 2015 और 2020 के बाद अब 2025 में भी जीत का परचमा लहराया है. पहली बार 9 फरवरी 2021 को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था.