बैंक पीओ के लिए निकली बंपर भर्ती…

नौकरी। बैंक की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। IBPS ने पीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती के नोटिफिकेशन को बीती रात जारी किया गया है। जो भी उम्‍मीदवार लंबे अरसे से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

इतने पदों पर है भर्ती:-

IBPS की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए पदों की संख्या खुश कर देने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में कुल 6432 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 कब से कर सकेंगे आवेदन?

IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज 02 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की है। इसी दिन तक उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकेंगे। आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा देश की सबसे जानी-मानी परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आएंगे। चूंकि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे, इसलिए आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

इन चरणों में होगा चयन:-
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार।

 इस भर्ती में भाग लेने वाले बैंक और पदों का विवरण:-

  • बैंक ऑफ इंडिया- 535
  • केनरा बैंक- 2500
  • पंजाब नेशनल बैंक- 500
  • पंजाब एंड सिंध बैंक- 253
  • यूको बैंक- 550
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 2094

कुल पदों की संख्या- 6432

IBPS PO भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें:-

  • नोटिफिकेशन जारी हुए- 01 अगस्त, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई- 02 अगस्त, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी- 22 अगस्त, 2022
  • पीईटी की तारीख- सितंबर-अक्तूबर, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 15, 16 और 22 अक्तूबर, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होंगे- अक्तूबर, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख- नवंबर, 2022
  • पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख- 26 नवंबर, 2022
  • पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र- नवंबर, 2022
  • परिणाम जारी होने की तारीख- नवंबर 2022
  • साक्षात्कार की तारीख- जनवरी-फरवरी, 2023
  • साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र- जनवरी, 2023
  • अंतरिम परिणाम- अप्रैल, 2023

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा:-

आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1992 के बाद और 01.08.2002 से पहले होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *