CGPSC पीउन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी…

नौकरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीउन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 14 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम यहां बताएंगे।

कब होगी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से पीउन के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती:-

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 91 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत:-

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।

कैसै चेक करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *