Chandrayaan-3: चांद से महज 25 किमी दूर है चंद्रयान-3, तय साइट पर सूरज निकलने का इंतजार

Chandrayaan-3: चांद के बेहद पास पहुंच गया है चंद्रयान-3।  चंद्रयान3 ने सफलतापूर्वक अंतिम डीबूस्टिंग चरण पूरा कर लिया है। अब चांद की सतह से इसकी दूरी महज 25 किलोमीटर बाकी है। इसकी जानकारी इसरो ने ट्वीट कर दी। इसरो ने कहा कि अब लैंडर मॉड्यूल की आंतरिक जांच की जाएगी और चांद पर उतरने की तय साइट पर अब बस सूरज के निकलने का इंतजार किया जा रहा है। इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम करीब 5.45 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा।
जानें क्‍यों सूरज निकलने का हो रहा इंतजार
मालूम हो कि चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। अभी चांद पर रात है और 23 अगस्त को सूरज निकलेगा। इसी वजह से इंतजार किया जा रहा है। दिन की रोशनी में ही लैंडर चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा ताकि रोवर बेहतर तरीके से वहां रिसर्च कर सके और बेहतर तस्वीरें भेज सके। भारत का चंद्रयान-3 मिशन चांद की सतह पर पानी की खोज करेगा, साथ ही चांद पर रसायनिक विश्लेषण भी करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *