राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर अमृत उद्यान पहुंचे सीजेआई चंद्रचूड़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट के जज अमृत उद्यान पहुंचे। इस दौरान देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने अमृत उद्यान का निरीक्षण किया और यहां के रंग-बिरंगे फूलों को देखा।

राष्ट्रपति भवन की ओर से इसका एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज अपने परिवारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सीजेआई ने इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत भी किया। पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।

26 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा अमृत उद्यान:-  

अमृत उद्यान को जनता के लिए 31 जनवरी को खोला गया था। राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, यह 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा। इसके तहक किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 सेना व अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के लिए 30 और 31 मार्च को महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की जनजातीय महिलाओं के लिए खुलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *