कड़ाके की ठंड से ठिठुरी दिल्ली, आज सीजन की सबसे सर्द सुबह

नई दिल्ली। दिल्‍ली समेत पूरे उत्‍तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर अपने चरम पर है। गिरते पारे के साथ समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। आज भी दिल्ली की सुबह बेहद सर्द है। गुरुवार को 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज दिल्ली में 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। तापमान गिरने से दिल्ली कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक सर्द रही। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, कल से राहत की उम्मीद है।

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। चार केंद्रों सफदरजंग, आयानगर, रिज व लोदी रोड में शीत लहर का प्रकोप जारी है। यही नहीं गुरुग्राम का भी तापमान आज तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल से उत्तर-पश्चिम भारत में सुधरेंगे हालात:-
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते सात जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात सुधरने शुरू होंगे। पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्र में लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया।

कोहरे से 14 ट्रेनें प्रभावित:-
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 12 ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे तक देरी से नई दिल्ली पहुंचीं और दो का परिचालन समय बदलना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी कोहरे के कारण कम दृश्यता का अलर्ट जारी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *