सैनिकों से सैकड़ो गोलियां गायब होने पर तानाशाह किम ने शहर में लगा दिया लॉकडाउन

चीन।  उत्तर कोरिया के एक शहर में तानाशाह किम जोंग ने सिर्फ इसलिए लॉकडाउन लगा दिया गया है क्योंकि एक सैनिक के पास से 653 बंदूक की गोलियां गायब हो गईं। अब इसे ढूंढने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सैन्य वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गई थीं। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। पुलिस और सेना दोनों मिलकर ही इसे ढूंढ़ रहे  हैं लेकिन अभी तक ये गोलियां बरामद नहीं हो पाई हैं।

लाखो से ज्‍यादा लोग घरो में बंद

  • रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उत्तरी इलाके रियांगगैंग के हेसन शहर में में हुई है।
  • शहर में लॉकडाउन लगाए जाने से दो लाख की आबादी घरों में कैद हो गई है।
  • बंदूक की गोलियां गायब होने के बाद से सैनिकों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी घर-घर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कोरियाई पीपुल्स आर्मी सातवीं बटालियन इस इलाके से वापस लौटी थी। सातवीं बटालियन को कोविड-19 महामारी की शुरुआत में चीनी सीमा बंद करने के लिए तैनात किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद सेना को वापस बुलाया गया। इसी दौरान गोलियां गायब हो गईं। शुरुआत में जवान खुद इसे तलाशने में जुटे थे, जब नहीं मिली तो अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे शहर में लॉकडाउन लगाकर सील कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे शहर को सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना घर-घर तलाशी शुरू कर रही है। लेकिन जांच शुरू हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *