फरवरी में डिज्नी हॉटस्टार पर लगेगा मनोरंजन का तड़का

मनोरंजन। फरवरी का महीना कई मायनों में खास होता है। सिनेमा के शौकीनों के लिए तो इस बार फरवरी और भी खास होने वाली है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी पर कई धांसू प्रोजेक्ट्स रिलीज करने वाला है। यह महीना भले ही छोटा हो, लेकिन मनोरंजन का बड़ा जबरदस्त डोज मिलने वाला है।

द नाइट मैनेजर:-
दर्शकों को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ‘द नाइट मैनेजर’ के जरिए ऑदित्य रॉय कपूर ओटीटी की पारी शुरू कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी पसंद किया गया। यह 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर लीड रोल में हैं। पर्दे पर दोनों सितारों को आमने-सामने देखना वाकई दिलचस्प अनुभव होगा।

ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर:-  
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 2022 की पेशकश ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’ 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ (2018) की अगली कड़ी है। अब इस फिल्म ने ओटीटी पर भी दस्तक दे दिया है। इस फिल्म की कहानी क्वीन रामोंडा पर आधारित है। रेयान कूगलर द्वारा निर्देशित ब्लैक पैंथर-2 को 01 फरवरी 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

एंटमैन:-
मार्व स्टूडियोज की फिल्म ‘एंटमैन’ सीजन 2, फरवरी को रिलीज होगी। यह 10 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। ‘वॉयस राइजिंग: द म्यूजिक ऑफ वकांडा फॉरएवर’  22 फरवरी 2023 को डिज्नी हॉटस्टार पर दस्तक देगी। यह ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ के म्यूजकि को लेकर एक नई बिहाइंड-द-सीन डॉक्यूमेंट्री सीरीज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *