वसंत पंचमी पर विद्यार्थी राशि अनुसार करें ये उपाय

धर्म। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का त्‍योहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। माना जाता है कि वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। इस दिन ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। शस्त्रों के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। छात्रों के लिए बसंत पंचमी का पर्व बहुत खास महत्व रखता है। ज्योतिष के अनुसार छात्र यदि राशि के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करें तो उन्हें मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वसंत पंचमी पर राशि अनुसार उपाय:-  

  • मेष:-वसंत पंचमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनकर सरस्वती मां की पूजा करें और सरस्वती कवच पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी दूर हो जाएगी।
  • वृषभ:- वृषभ राशि के जातकमां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए माता को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही जो भी समस्याएं हैं, उनसे राहत मिलेगी।
  • मिथुन:-इस राशि के जातक मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें। ये कार्य आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मददगार होगा।
  • कर्क:- कर्क राशि के जातकों को मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को ऐसा करने से बहुत अधिक फायदा होगा।
  • सिंह:- इस राशि के लोग मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो जाएगी।
  • कन्या:-कन्या राशि के लोग गरीब बच्चों में पढ़ने की सामग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों। मान्यता है कि यदि आप ऐसा करते हैं तो पढ़ाई में आ रही आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
  • तुला:- तुला राशि वाले लोग किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़े दान में दें। ज्योतिष के अनुसार, यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से जुड़ी किसी परेशानी से निजात मिल सकती है।
  • वृश्चिक:- यदि आपको याददाश्त से संबंधित कोई परेशानी है, तो इसे आप मां सरस्वती की आराधना करके इसे दूर कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
  • धनु:- मां सरस्वती को पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।
  • मकर:- मकर राशि वाले जातक निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी और आपके बुद्धिबल में विकास होगा।
  • कुंभ:- कुंभ राशि के जातक गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
  • मीन:- मीन राशि वाले इस दिन छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का निवारण होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *