गणतंत्र दिवस पर इस तरह से हों तैयार, मिलेगा परफेक्ट लुक

फैशन। गणतंत्र दिवस को महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं, ताकि बड़े ही धूमधाम से साथ इस दिन को मनाया जा सके। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। इसी के चलते इस दिन चारों ओर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे दिखते है। लड़कियों में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह होता है। इस दिन लड़कियां ना सिर्फ तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनती हैं बल्कि साथ में उसी से मिलता जुलता मेकअप भी करती हैं।
लड़कियों के मेकअप और कपड़ों में केसरिया, सफेद और हरा रंग अलग से ही नजर आता है। लोगों के इस क्रेज को देखते हुए आज हम आपको गणतंत्र दिवस पर तैयार होने से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलों कर आप भी देशभक्ति के रंग में खुद को रंग सकती हैं।

कपड़ों में ट्राई कलर को दें प्राथमिकता :-
गणतंत्र दिवस  के दिन अगर आप ट्राई कलर के कपड़े पहनेंगी तो इससे आपका अंदाज काफी अलग दिखेगा। सफेद कुर्ते के साथ केसरिया दुपट्टा और हरा सलवार आपको अपने लुक को कंप्लीट करने में सहायता करेगा।

आई मेकअप  :-
यदि आप मेकअप की शौकीन हैं तो आई मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रख सकती हैं कि गणतंत्र दिवस के दिन आप तिरंगे से जुड़े रंगों का इस्तेमाल करें। हालांकि ये थोड़ा कठिन है पर ऐसा करने के बाद आप सबसे हट कर दिखेंगी। इसके लिए अपने आंखों के बाएं साइड पर ऑरेंज आई शैडो, राइट पर ग्रीन शैडो लगाएं और इन दोनों के बीच सफेद रंग का आई शैडो लगाकर इसे ब्लेंड कर लें। इस तरह गणतंत्र दिवस पर परफेक्‍ट लुक मिलेगा।

नेल आर्ट का  :-
गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप तिरंगे के रंगों की नेल आर्ट करती हैं तो इससे आपका लुक काफी अलग लगेगा।

भारतीय फैब्रिक :-
अगर आप इस दिन खादी के साथ-साथ उन फैब्रिक को अहमियत देंगी जो भारत में बनें हैं तो ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *