शनिवार को करें इन चीजों का दान, घर में होगी धन की बरसात

एस्‍ट्रोलॉजी।  शनिवार के दिन दान का बहुत महत्व होता है। शनिवार का दिन कर्मो के फलदाता शनि देव को समर्पित माना जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्‍तो के सारे कष्‍ट दूर हो जाते है। हिंदू धर्म में  शनिदेव को न्याय करने वाला देवता माना गया है। शनि देव प्रसन्न होने पर लोगों के जीवन में खुशियां भर देते हैं, लेकिन अगर शनि देव किसी पर नाराज हो गए तो उसका अनिष्ट भी कर देते हैं। तो चलिए जानते है कि आखिर शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए क्‍या दान करना चाहिए।

काला वस्त्र और जूते –  शनिवार को काला वस्त्र और जूते दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में काले कपड़ों का दान करना चाहिए। शनिवार की शाम को किसी गरीब को काले कपड़े और जूते दान करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

अनाज –  यदि आपके जीवन में बहुत परेशानियां है और शनि दोष से पीड़ित है तो इसके असर को कम करने के लिए हर शनिवार को 6 तरह के अनाज का दान करना चाहिए। इसके लिए गेहूं, चावल, चना, मक्का, ज्वार और काली उड़द का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

काला तिल और काली उड़द – यदि आप धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसके लिए काला तिल और उड़द का दान बेहद शुभ माना जाता है। शनिवार को शाम के समय लगभग सवा किलो काली उड़द दाल या काला तिल किसी गरीब को दान करना बेहद लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे शनि के कारण होने वाली धन संबंधी समस्या से राहत मिलती है। 

लोहे का बर्तन –  शनिवार के दिन लोहे का दान बेहद शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन लोहे को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इसका दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

सरसों तेल – शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान बेहद फायदेमंद माना जाता है।  इस दिन सरसों का दान करने से रुका हुआ काम बनने लगता है। इसके लिए शनिवार की सुबह लोहे के बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें सिक्का भी डाल लें। फिर यह किसी गरीब को दान कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे शनिदेव बेहद ही  प्रसन्न होंते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *