DRI ने तूतीकोरिन समुद्री तट से बरामद की व्हेल की उल्टीे, कीमत 31.6 करोड़

तमिलनाडु। तमिलनाडु में डीआरआई ने तूतीकोरिन समुद्री तट के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18.1 किग्रा की व्हेल एम्बरग्रीस बरामद की गई है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 31.6 करोड़ रुपये है।

जानें क्या होता है एम्बरग्रीस

व्हेल एम्बरग्रीस यानी की व्हेल की उल्टी जिसकी कीमत बाजार में एक करोड़ से भी अधिक है। इनकी उल्टी को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है। एम्बरग्रीस काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है और मोम से बना पत्थर की तरह ठोस होता है।

व्हेल मछली के आंत से निकलने वाली एम्बरग्रीस से गंध निकलती है, लेकिन खुश्‍बूदार परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसका इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, ये परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रखता है। परफ्यूम बनाने के अलावा इसका इस्तेमाल दवाओं के रूप में भी किया जाता है। इसी वजह से इसकी कीमत बाजार में काफी अधिक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *