जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन सेहत के लिए है नुकसानदेंह

हेल्‍थ। हर भारतीय किचन में जीरे का इस्तेमाल होता है। जीरे की वजह से खाने का स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसे सब्जी, रायता और सलाद में भी डाला जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आवश्‍यकता से अधिक जीरे का इस्तेमाल करना शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। जी हां, सुनने में ये भले ही अजीब लगे पर, ये सच है। जीरे का ज्यादा सेवन आपको कई तरह की परेशानियों में घेर सकता है।

दरअसल, जीरे में भारी मात्रा में विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और मैग्‍नीशियम पाया जाता है। एक लिमिट तक तो ये सब शरीर को फायदा पहुंचाते हैं लेकिन, अगर इनकी मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। इसी के चलते आज हम आपको जीरे से होने वाली परेशानियों के बारे में बताएंगे, ताकि आप सावधान हो जाएंगे।

एलर्जी :-
कई लोगों को जीरे से एलर्जी होती है। अगर आपको जीरा खाकर थोड़ा सा भी अजीब लग रहा है तो संभल जाइए। हो सकता है कि आपको एलर्जी की समस्या हो जाए।

प्रेगेनेंसी :-  
हर महिला की जिंदगी में प्रेगेनेंसी का टाइम काफी खूबसूरत होता है। इस समय महिलाओं को जीरा खाने की मनाही होती है क्योंकि जीरे की तासीर काफी गर्म होती है।

डायबिटीज :-  
यदि आप या आपका कोई जानने वाला डायबिटीज का मरीज है तो जीरे का सेवन बेहद कम मात्रा में करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

उल्टी :-
अक्‍सर कई लोगों को जीरे के सेवन से उल्टी की समस्या होने लगती है। इसलिए जीरे का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *