लुधियाना की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, सफर में लगेगा चार चांद

यात्रा। उत्तर भारत की सैर करने वाले अधिकतर लोग आमतौर पर हिमालयन स्टेट्स को एक्सप्लोर करके वापस लौट जाते हैं। ऐसे में कई लोगों को पंजाब का रुख करने का मौका नहीं मिल पाता है। हालांकि यदि आप किसी शादी या बिजनेस के सिलसिले में पंजाब जा रहे हैं। तो लुधियाना की कुछ फेमस जगहों पर जाने का प्लान बनाकर आप बेहतरीन एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं।

पंजाब के लुधियाना शहर को देश का टेक्सटाइल हब कहा जाता है। वहीं लुधियाना की पंजाबी वेडिंग्स देश भर में काफी फेमस हैं। हालांकि लुधियाना में घूमने की भी कई शानदार लोकेशन्स मौजूद हैं। जिनका दीदार आपके सफर में चार चांद लगा सकता है। तो आइए जानते हैं लुधियाना के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में।

लोधी फोर्ट :-
लुधियाना में स्थित लोधी फोर्ट को पंजाब में पुराना किला भी कहते हैं। हालांकि वर्तमान समय में ये किला खंडहर मे तब्दील हो गया है। लेकिन किले की शानदार मुगल वास्तुकला और खूबसूरत बगीचा पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। फरवरी से अप्रैल के बीच में इस किले को एक्सप्लोर करना बेस्ट हो सकता है।

महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम :-

ऐतिहासिक विरासतों का दीदार करने के लिए आप महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम का रुख कर सकते हैं। 4 एकड़ में फैले इस संग्राहलय में सैनिकों के हथियार, कवच और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की भी झलक देखने को मिलती है। वहीं संग्राहलय में रोज शाम को लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाता है।

आलमगीर गुरुद्वारा :-
लुधियाना शहर से महज 10 किमी. की दूरी पर श्रीमानजी साहिब गुरुद्वारा भी मौजूद है। आलमगीर गांव में होने के कारण इसे आलमगीर गुरुद्वारे के नाम से भी जाना जाता है। पंजाब के फेमस पर्यटन स्थलों में शुमार इस गुरुद्वारे में मुफ्त लंगर सेवा भी उपलब्ध रहती है।

नेहरू तारामंडल :-
लुधियाना के नेहरू रोज गार्डन में स्थित नेहरू तारामंडल अपनी अनोखी खासियतों के लिए काफी चर्चित है। यहां आप सौर मंडल के कई अद्भुत दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। वहीं आकाशगंगा, चंद्रमा, तारे और खगोलीय पिंडों को देखना आपके लिए अमेजिंग एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। नेहरू तारामंडल में कुल 80 सीटें हैं। जिसकी आप एडवांस बुकिंग भी करवा सकते हैं।

फिल्लौर फोर्ट :-
फिल्लौर फोर्ट की अनोखी यूरोपीय वास्तुकला आपको दंग कर सकती है। इस किले के चारों तरफ गहरी खाई मौजूद है। वहीं 4 बुर्ज, 4 वॉचटॉवर, भव्य द्वार और ऊंची दीवारें पर्यटकों को काफी पसंद आती हैं। हालांकि 200 वर्ष पुराना ये किला पर्यटकों के लिए सिर्फ गुरुवार के दिन ही खोला जाता है।

हार्डीज वर्ल्ड एम्यूडमेंट पार्क :-
एडवेंचर लवर्स के लिए लुधियाना के हार्डीज वर्ल्ड एम्यूडमेंट पार्क की सैर बेस्ट हो सकती है। इस पार्क में आप वॉटर राइड लेने से लेकर रोलर कोस्टर, सन एंड मून, पेंडुलम और मोटरसाइकल जैसे 20 से ज्यादा एडवेंचर ट्राई कर सकते हैं। इस पार्क को पंजाब के बेहतरीन वॉटर थीम पार्क में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *