सर्दियों में डेजी के फूल उगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स…

काम की खबर। सर्दियों में डेजी के पौधे को उसके सुंदर फूलों के लिए काफी पसंद किया जाता है। डेजी के अलग-अलग रंगों के फूल देखने को मिलते हैं जैसे पीला, ऑरेंज, लाल आदि। अगर आप घर में पौधे रखना या फिर प्राकृतिक चीजों से सजावट करने का शौक रखते हैं तो आपको घर में ही डेजी के फूल जरुर लगाने चाहिए। यह फूल सर्दियों के मौसम में खिलते हैं। इससे सर्दियों में आपका घर और भी ज्यादा रंग-बिरंगा और वाइब्रेंट हो जायेगा। इन फूलों को इंडोर ही लगाया जाता है। इन्हें उगाना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं डेजी के पौधों को घर में कैसे उगाएं-

  • डेजी के पौधों को उगाने के लिए पूरा दिन सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है।इस पौधे को फूल, रंग आदि के लिए एनर्जी की जरूरत होती है।
  • सूर्य के अलावा यह घर के अंदर ही कुछ हल्की रोशनी में भी ग्रो कर सकते हैं। इसके लिए 14 घंटे लाइट की जरूरत होती है।
  • इस पौधे को 21 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान की जरूरत होती है। यह तापमान फूलों के खिलने के लिए भी बेस्ट रहेगा।
  • इसे उगाने के लिए एक पॉट लें और उसमें इसके बीज डालें। बीज के ऊपर मिट्टी की एक पतली सी परत रख दें। बीजों को लगातार नमी की जरूरत होती है इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप समय-समय पर पौधे में पानी डालते रहें।
  • आपको इसके पानी के साथ-साथ तापमान और लाइट का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो घर के अंदर फूल नहीं खिल पाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *