60 के बाद महिलाएं हेल्दी और फिट रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

हेल्‍थ। 60 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेहत सही रखने के लिए महिलाएं अक्सर दवाइयों पर निर्भर हो जाती हैं। अगर आपकी उम्र भी 60 वर्ष से अधिक है तो कुछ आसान टिप्स फॉलो करके आप ना सिर्फ सेहत का खास ख्याल रख सकती हैं, बल्कि अपनी हेल्थ और मूड दोनों को बेस्ट बना सकती हैं।

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का शरीर कमजोर होने लगता है, जिसके चलते वे कुछ बीमारियों ग्रसित हो जाती हैं। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को अल्जाइमर या भूलने की बीमारी भी होने लगती है। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट द्वारा बताये गये कुछ आसान हेल्थ टिप्स हम आपसे शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो करके 60 के बाद भी खुद को फिजिकली और मेंटली स्ट्रॉन्ग रख सकती हैं।

ब्रेन एक्सरसाइज करें :-

60 वर्ष के बाद भी माइंड को शार्प और एक्टिव रखने के लिए आप ब्रेन एक्सरसाइज कर सकती हैं। ऐसे में अपने दिमाग को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप पजल सॉल्व करने, नई हॉबी ट्राई करने, नई भाषा सीखने और एडवेंचर करने जैसे कुछ तरीकों की हेल्‍प ले सकती हैं।

वर्कआउट करें :-

60 वर्ष के बाद शरीर की मसल्स सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं, जिसके चलते महिलाएं कमर में दर्द, घुटनों में दर्द और अन्य ज्वॉइंट पेन का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आप हर रोज फिजिकल एक्सरसाइज या वर्कआउट ट्राई कर सकती हैं। इससे आप 60 वर्ष के बाद भी फिट और हेल्दी रहेंगी।

स्मोकिंग से रहें दूर :-

कुछ महिलाओं को स्मोकिंग या तम्बाकू खाने की आदत होती है लेकिन 60 वर्ष की उम्र के बाद स्मोकिंग करने से दिल की बीमारी या कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में 60 वर्ष के बाद भी सेहतमंद रहने के लिए स्मोकिंग या धूम्रपान की लत छोड़ देना अच्‍छा है।

वैक्सीन लेना ना भूलें :-

ज्‍यादा उम्र होने पर शरीर की इम्यूनिटी वीक होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से जरूरी वैक्सीन लगवाकर आप बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकती हैं। साथ ही वैक्सीन की सहायता से आप कई गंभीर बीमारियों को भी आसानी से मात दे सकती हैं।

स्क्रीनिंग टेस्ट करवाएं :-

65 वर्ष तक महिलाओं की बोन डेंसिटी कम होने लगती है। ऐसे में ना सिर्फ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने का डर रहता है बल्कि आपको ब्रेस्ट कैंसर भी हो सकता है। इसलिए 60 वर्ष के बाद महिलाओं के लिए रेगुलर चेकअप और स्क्रीनिंग करवाना आवश्‍यक हो जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *