17 जून से शनि की उल्टी चाल जानें किसे करेगी मालामाल

एस्‍ट्रोलॉजी। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय के देवता माना गया है। जो कर्म फल दाता है। यानी शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है, और यदि शनिदेव कुपित हो जाए तो राजा को भी रंक बना सकते हैं।ऐसे में बता दें कि इस साल के 17 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे है। शनि की इस वक्री अवस्था से कुछ राशि के जातको को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातको के लिए ये अशुभ फल देने वाला भी होगा। तो चलिए जानते है कि शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से किन राशि के जातको को होने वाला है लाभ।

सिंह राशि – ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक शनि के वक्री होने से सिंह राशि वाले जातकों को बेहद ही लाभ होने वाला है। सिंह राशि वालों को अपने व्यापारिक सौदों में मुनाफा प्राप्त होगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। जो काम आप करना चाह रहे थे, और किसी कारण से अटक गया था। तो वह अब इस अवधि में पूरा होगा, और उस कार्य से आपको लाभ भी मिलेगा। शनि की यह वक्री अवस्था सिंह राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बढ़ा सकती है, हालांकि आने वाली समस्या जल्द दूर होगी। लंबी यात्राओं पर जाने से पहले ध्यान रखें. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. उधार लेने और देने से बचें।

धनु राशि – शनि की वक्री अवस्था धनु राशि के जातकों को शनि की व्यवस्था के महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ क्षेत्रों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी कार्यक्षेत्र में आप का समर्थन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों से प्रेम बढ़ेगा. भाग्य का साथ मिलेगा रुके हुए काम बनेंगे।

मकर राशि –  मकर राशि वालों को शनि के वक्री होने से लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल होंगे। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। लंबे समय से कोई संपत्ति बेचना चाह रहे थे, तो इस अवधि में वह अच्छे दामों पर बिक सकती है। इसके अलावा आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। मकर राशि वालों के परिवार में सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे।

मीन राशि – शनि की ये वक्री अवस्था मीन राशि वाले जातकों को बड़ा लाभ देगी। मीन राशि के जातकों को इस दौरान विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी।  छोटे व्यापारियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन वह जल्दी संभल जाएंगे। खर्च बढ़ सकता है, कहीं घूमने जाने का सपना जरूर पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *