HBSE Result: आज हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होगा जारी

नई दिल्‍ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी ने 15 मई को 12वीं के नतीजे घोषीत किए थे। वहीं आज कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट की घोषणा करेगा। बता दें कि 12वीं की इस परीक्षा में 81.65% परीक्षार्थी सफल रहे हैं। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी। बोर्ड ने पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इसके बाद अब आज 10वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं।

ऐसे करे सकते है डाउनलोड

सबसे पहले हरियाणा बोर्ड परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 लिंक खोजें।
अब इस पेज को हरियाणा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट विंडो पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
छात्रों को नाम, रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करना होगा।
परिणाम लिंक पर दर्ज सभी विवरण को भरें।
एचबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
अब इसे डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *