Health tips: अजवाइन पानी पीने के हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

हेल्‍थ। अजवाइन खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। अजवाइन पानी पीने से गैस, अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। अजवाइन को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है। अजवाइन वाले पानी के सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसमें प्रोटीन, फैट, खनिज पदार्थ, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। अजवाइन के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। तो चलिए अजवाइन वाले पानी पीने के फायदों के बारे में जानते हैं।

मोटापा कम करना

शरीर में फैट बढ़ने के कारण मोटापे की समस्या होती है। अजवाइन का पानी पीने से मोटापा कम होता है। सुबह खाली पेट अजवाइन वाला पानी पीने से वजन को कंट्रोल में रखना आसान होता है।

गैस की समस्या से छुटकारा

खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड के ज्यादा सेवन की वजह से लोगों के पेट में गैस की समस्या हो जाती है। अगर आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन वाले पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे गैस और पेट दर्द की समस्‍या से राहत मिलता है।

पीरियड्स के दर्द में राहत

अजवाइन का पानी पीरियड्स के दर्द से भी राहत दिलाता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए अजवाइन वाला पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अजवाइन पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।

खांसी से राहत

अजवाइन खांसी से राहत देने के साथ-साथ कफ को साफ करने में मददगार होती है। अजवाइन का पानी पीने से खांसी से राहत मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

अजवाइन में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक तत्व पाया जाता है। अजवाइन वाला पानी पीने से शरीर के कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम किया जा सकता है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *