इस तरीके से करें असली और नकली अखरोट की पहचान

टिप्‍स। ज्‍यादातर लोग हेल्दी रहने के लिए डेली डाइट में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। वहीं, ड्राई फ्रूट्स की फेहरिस्त में अखरोट का नाम भी शुमार होता है। हालांकि, मार्केट में नकली अखरोट  भी आसानी से देखने को मिल जाता है। यदि आप हेल्थ बेनिफिट्स के लिए अखरोट खाते हैं तो 5 आसान तरीकों से असली और नकली अखरोट की पहचान कर सकते हैं। तो आइए जानते है अखरोट खरीदने के कुछ टिप्स, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में असली और नकली अखरोट का पता लगा सकते हैं।

अखरोट का वेट देखें :

असली और नकली अखरोट का पता लगाने के लिए आप इसका वजन चेक कर सकते हैं। ऐसे में अखरोट हल्का होने पर समझ जाएं कि ये अखरोट नकली अथवा खराब क्वालिटी का है, लेकिन यदि हाथ में लेने पर अखरोट भारी लगे तो अखरोट बिल्कुल असली है।

अखरोट हिलाकर देखें :

अखरोट खरीदते समय इसे हिलाकर भी असली और नकली की पहचान किया जा सकता हैं। ऐसे में असली अखरोट को शेक करने पर इसमें आवाज नहीं आती है। वहीं, सूखा और नकली अखरोट हिलाने पर काफी आवाज करता है।

अखरोट खाकर देखें :

अखरोट खरीदते समय आप इसे तोड़कर टेस्ट कर सकते हैं। ऐसे में असली अखरोट खाने में खस्ता होता है और मुंह में जाते ही आसानी से घुल जाता है। वहीं नकली अखरोट में ये क्वालिटी बिल्कुल नहीं होती है।

अखरोट की गिरी पर दें ध्यान :

असली और नकली अखरोट में अंतर जानने के लिए आप गिरी पर भी ध्यान दे सकते हैं। ऐसे में नकली अखरोट की गिरी कड़वी होने के साथ-साथ तेल की तरह बदबू करती है। वहीं असली अखरोट पूरी तरह से स्मैल फ्री होता है।

अखरोट के रंग पर करें गौर :

अखरोट के रंग से भी आप असली और नकली अखरोट का पता लगा सकते हैं। जहां असली अखरोट हल्का भूरा या गोल्डन रंग का होता है। वहीं नकली अखरोट की गिरी डार्क ब्राउन या काली नजर आती है। जिससे आप मिनटों में असली और नकली अखरोट को पहचान सकते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *