बेटे या बेटी कर रहें शादी से इंकार, तो इस तरह करें तैयार

 

रिलेशनशिप। हर माता-पिता का सपना होता है कि वो अपने बच्चों को दुल्हा या दुल्हन बनते देखे। वो चाहते हैं कि, सही समय पर शादी करके उनके बच्चे अपना घर बसा कर खुश रहें। लेकिन, आज कल के युवा शादी को प्राथमिकता को नहीं देते। शादी की उम्र होने के बावजूद वो शादी करने से कतराते हैं। जिस वजह से उनके माता-पिता बहुत ज्‍यादा परेशान हो जाते हैं। यदि आपके घर का भी कोई बच्चा ऐसा कर रहा है, तो ये खबर आपके लिए है।

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे को शादी के लिए मना सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने बच्चे को इमोशनल ब्लैकमेल नहीं करना पड़ेगा। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने बेटे या फिर बेटी को शादी के लिए रेडी कर सकते हैं। जिसके बाद आपका बच्चा अपनी मर्जी से खुशी-खुशी शादी करेगा।

जानें शादी से इंकार करने की वजह :-
अगर आपका बेटा या बेटी शादी करने से इंकार कर रहा है तो सबसे पहले उससे बात करके इसके पीछे की वजह जानें। अगर इस समस्या का हल निकल सकता हो तो अवश्‍य निकालें। कई बार युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर होते हैं तो इस बारे में भी उन्हें समझाएं।

उनकी पसंद का रखें ध्यान :-
कई बार ऐसा होता है कि अपनी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिलने की वजह से लोग शादी से भागने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बेटे या बेटी से इस बारे में खुलकर बात करें कि उन्हें किस तरह का जीवनसाथी चाहिए। शादी के समय अपने बच्चे की पसंद का पूरा ध्यान रखें।

लव मैरिज का ना करें विरोध :-  
कई घरों में लव मैरिज का काफी ज्यादा विरोध होता है। ऐसे में युवा अपने रिलेशनशिप को सबसे छिपाते हैं। हो सकता है कि, इस वजह से आपका बेटा या बेटी शादी से इंकार कर रहा हो। अगर आप इस बारे में अपने बच्चे से खुलकर बात करेंगे और उनकी बात समझेंगे तो शायद वो शादी के लिए तैयार हो जाएं।

ना बनाएं शादी का दबाव :-
कभी भी अपने बेटा या फिर बेटी पर शादी को लेकर किसी तरह का दबाव ना बनाएं। इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत ज्‍यादा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार दबाव में आकर वो शादी तो कर लेते हैं लेकिन फिर बाद में आने वाली परेशानियों का ठीकरा वो अपने पेरेंट्स पर फोड़ते हैं। ऐसे में हमेशा अपने बच्चे से बात करने और उनके हां बोलने के बाद ही शादी की बात आगे चलाएं ताकि आपके बच्चे को आपकी पसंद पर गर्व हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *