बाजार जैसी दही भल्ले बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

रेसिपी। भारत देश में विभिन्न तरह की चीजों को खाना लोग काफी पसंद करते हैं। फिर चाहे बात चाट-चटकारे की हो या फिर देशी अंदाज में भोजन करने की, हर प्रदेश में लोग अपने तरीके के खाने को खाना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बाहर का ज्यादा चटपटा खाने की वजह से लोगों की तबियत भी खराब हो जाती है। ऐसे में अब महिलाएं हर चीज को और ज्यादा स्वादिष्ट तरह से घर में ही बना लेती हैं।

अगर बात करें दही भल्लों की तो ये एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन, कई बार जब हम इसे घर में बनाने की कोशिश करते हैं तो हलवाईयों जैसा स्वाद नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसकी सहायता से आप घर में ही ऐसे दही भल्ले बना पाएंगी जिसे खाकर आपके घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इन टिप्स को अपनाना काफी आसान है। इसको फॉलो करके आप अपने दही भल्लों का स्वाद दोगुना कर सकेंगी।

इतने घंटो पर भिगोएं दाल :-
दही भल्ले बनाने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है दाल का सही समय तक भीगना। जी हां, अगर इसकी दाल सही समय तक नहीं भीगी तो ये फूलेगी नहीं। इससे आपके दही बड़े काफी टाइट हो सकते हैं। दाल को कम से कम पांच से छह घंटे तक भिगोना चाहिए।

एक साथ ना भिगोएं दाल :-
भल्ले बनाने के लिए दो तरीके की दालों की आवश्‍यकता होती है। ऐसे में उड़द और मूंग की दाल को अलग-अलग भिगोना चाहिए। दरअसल, मूंग की दाल जल्दी फूल जाती है, जबकि उड़द दाल को गलने में ज्यादा समय लगता है।

दाल भिगोते वक्त ना डालें नमक :-
अक्सर लोग दाल भिगोते समय उसमें नमक डाल देते हैं। पर, ऐसा नहीं करना चाहिए। नमक की वजह से दाल अच्छे से गल नहीं पाती।

अलग-अलग पीसें दाल :-
अगर आप अपने दही भल्लों को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो दोनों दालों को अलग-अलग पीसना चाहिए। इसे पीसते वक्त इनमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *