Indian Army Day 2024: भारतीय सेना की इन महिला अधिकारियों ने देश के लिए निभाई दमदार भूमिका, पढ़े डिटेल

Indian Army Day 2024 :  हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में भारतीय थल सेना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. वहीं, साल 2023 के ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेनाओं में से एक मानी जाती है.

भारतीय सेना में आधुनिक हथियारों के जखीरे के साथ ही दमदार सैन्य बल भी शामिल है. सेना में पुरुष सैन्य अधिकारियों के अलावा महिलाओं की भागीदारी शानदार रही है. अब भारतीय महिलाएं देश की सीमा पर बाहरी खतरे से भी भारत की रक्षा कर रही हैं. भारतीय सेना में कई महिलाएं ऐसी है, जिन्‍होंने सेना में अ‍पनी भूमिका से भारत का गौरव बढ़ाया हैं. ऐेसे में आज भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day 2024) के मौके चलिए जानते है सेना में शामिल सबसे दमदार महिला अधिकारियों के बारे में, जिनका अदम्य साहस हर नारी को प्रेरित कर रहा है.

Indian Army Day 2024: पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा

आज के समय में भारतीय महिलाएं भी अपना दमखम दिखा रहीं है. वहीं, भारतीय सेना में महिलाओं को स्थान दिलाने का श्रेय पुनीता अरोड़ा को जाता है. दरअसल, पुनीता अरोड़ा भारतीय नौसेना की पहली लेफ्टिनेंट जनरल थीं. उनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में 13 अक्टूबर 1932 को हुआ था. साथ ही साल 2004 में वह भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बनीं थी. पुनीता ने 36 साल नौसेना में सेवा देने के दौरान कुल 15 पदक प्राप्त किए.

Indian Army Day 2024: पहली शहीद महिला किरण शेखावत

देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीद जवानों में एक महिला किरण शेखावत भी शामिल हैं. दरअसल, ये देश के लिए शहीद होने वाली पहली भारतीय महिला हैं. किरण शेखावत का जन्म राजस्थान के सेफरागुवार में 1 मई 1998 को हुआ था. हरियाणा में शादी के बाद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत ऑन ड्यूटी शहीद होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं.  बता दें कि 2010 में उनकी भारतीय नौसेना में भर्ती हुई थी. 24 मार्च 2015 की रात गोवा में डॉर्नियर निगरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत शहीद हो गई थीं.

Indian Army Day 2024: पहली महिला एयर मार्शल पद्मावती बंधोपाध्याय

भारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर मार्शल पद्मावती बंधोपाध्याय थीं. बता दें कि 1968 में पद्मावती बंधोपाध्याय वायुसेना में शामिल हुईं और 34 वर्षों तक देश सेवा में तत्पर रहीं. वहीं साल 2002 में एयर वाइस मार्शल के पद पर पद्मावति को पदोन्नति मिली.

इसे भी पढ़े:-Unlimited 5G: अब खत्म होगी अनलिमिटेड 5जी डाटा की मौज, 10% महंगे रेट के साथ जल्द लॉन्च हो सकते हैं नए प्लान

Indian Army Day 2024: कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना

कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर गुंजन सक्सेना भारतीय सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थीं. गुंजन ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों के सामने अपना दमखम दिखाया था. बता दें कि वह पहली महिला पायलट थीं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाई में भारत की तरफ से पाकिस्तानी सेना को टक्कर दी थी. इसके लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य वीर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है.

इसे भी पढ़े:-BSP सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन आज, CM योगी ने समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Indian Army Day 2024: महिला कैडेट दिव्या अजित कुमार

दिव्या अजित कुमार भारतीय सेना की पहली महिला कैडेट हैं, जिन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर हासिल हुआ. बता दें कि जब उनके नाम यह उपलब्धि दर्ज हुई तो दिव्या महज 21 साल की थीं. साल 2010  के सितंबर के महिने में कप्तान दिव्या अजित कुमार को सेना के वायु रक्षा कोर में नियुक्ति मिली.

इसे भी पढ़े:-Army Day 2024: 76वें सेना दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *