International Labour Day 2023: इन आकर्षक संदेशों से श्रमिकों के मेहनत को करें सलाम

लाइफस्‍टाइल। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पूरी दुनिया में 1 मई को सेलिब्रेट किया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिका के शिकागो शहर से हुई, जहाँ 1986 को मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए  आवाज उठाते हुए आंदोलन किया। 15-15 घंटे काम करने वाले मजदूर अपने आठ घंटे के कार्यदिवस के लिए हड़ताल पर थे। इस दौरान लाठीचार्ज और पुलिस फायरिंग में मजदूरों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। इस घटना के 3 वर्ष बाद 1889 में पेरिस की बैठक में शिकागो विरोध की वर्षगांठ को मजदूर दिवस के रुप में मनाये जाने का फैसला लिया गया। साथ ही मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को बदलकर आठ घंटे करने का नियम लागू हुआ। मजदूरों के श्रम योगदान का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष मजदूर दिवस मनाते हैं। अगर आप चाहें तो श्रमिकों को इन आकर्षक मैसेज के द्वारा शुभकामना संदेश भेजकर उनके योगदान को सलाम कर सकते है।

मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं,
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता है,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मेहनत उसकी लाठी है,
मजबूती उसकी काठी है,
विकास की वो नींव है,
उसका जीवन सीख है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *