बिल्लीयों का रास्ता काटना सच में होता अपशगुन, या केवल अंधविश्वास! जानें डिटेल

रोचक जानकारी।  ऐसी मान्‍यता है कि यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशगुन होता है। ज्यादातर लोग बिल्ली के रास्ता काटने को भविष्य के लिए किसी बुरी घटना का संकेत मानते हैं। इसी धारणा के कारण बहुत से लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर कुछ देर ठहर कर इंतजार करते हैं, जब कोई दूसरा व्यक्ति उस रास्ते को पार कर लेता है, तब अपशगुन समाप्त माना जाता है। लेकिन विदेशों में बिल्लियों को घरों में पालना काफी पसंद किया जाता है है। उनको घर के सदस्य की तरह रखा जाता है, और वही जानवर भारत में कुछ मामलों में अशुभ माने जाते हैं। कुछ लोगों की मानें तो यदि किसी शुभ काम के लिए या किसी यात्रा के लिए घर से निकलते समय खासतौर पर काली बिल्ली रास्ते के आगे से निकल जाए तो सफलता मिलना मुश्किल ही है। लेकिन क्या वास्तव में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ संकेत होता है या फिर इससे कुछ शुभ संकेत भी मिल सकते हैं।

बिल्ली से जुड़ी इन बातों को मानते हैं अशुभ?
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि बिल्ली घरों में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसे घर में पालना शुभ नहीं होता। ऐसे कई भ्रम लोगों के बीच फैले हुए हैं, जैसे बिल्ली बाएं से दाएं तरफ जाए तो यह अशुभ संकेत है और अगर दाएं से बाएं तरफ जाए तो शुभ माना जाता है। बिल्ली के रोने को भी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा बिल्ली यदि घर में रखे खाने को जूठा कर दे, तो उसे फेंक दिया जाता है। इसी तरह की कई भ्रांतियां लोगों के बीच फैली हुई है।

बिल्ली का रास्ता काटना किसी घटना का होता है संकेत

ऐसी मान्यता है कि यदि बिल्ली रास्ता काटे तो आपके लिए शुभ नहीं है। वास्तव में ऐसा मानना गलत है क्योंकि बिल्ली के रास्ता काटने से अपशगुन नहीं होता है बल्कि वो किसी आने वाली घटना के लिए आपको सूचित करती है।

ऐसे में कई बार आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि बिल्ली के रास्ता काटने के कारण ही काम में बाधा आई है। इसी अंधविश्वास की वजह से लोग उस रास्ते पर कुछ देर के लिए ठहर जाते हैं जहां से बिल्ली निकल जाती है। दरअसल बिल्ली को पूर्वानुमान हो जाता है कि भविष्य में कुछ बुरा घटित होने वाला है।

बिल्ली का इस तरह रास्ता काटना अशुभ होता है

यदि बिल्ली आपके सामने से बाईं से दाईं तरफ निकले तो ये आपके लिए एक अशुभ संकेत हो सकता है। ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जिस काम के लिए भी बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता मिलना मुश्किल है। यदि बिल्ली आपके घर की  दक्षिण दिशा की ओर रो रही है तो ये भी आपके लिए अपशगुन के संकेत देता है। बिल्ली रोते हुए किसी अनहोनी के बारे में सतर्क करती है।

काली बिल्ली का रास्ता काटनें का संकेत

काली बिल्लियों को कई देशों के अंध विश्वासों से जोड़ा जाता है। मान्यता के मुतबिक जिस घर में काली बिल्ली का प्रवेश होता है वहां नकारात्मक शक्तियां भी आ जाती हैं। कई जगहों पर काली बिल्ली को बुरी आत्माओं का वाहक भी माना जाता है। अमेरिकी संस्कृति में भी बहुत से लोग सोचते हैं कि काली बिल्लियां अशुभ होती हैं, वहीं लेकिन ब्रिटेन और आयरलैंड में एक काली बिल्ली को देखना भाग्यशाली माना जाता है।

इस दिन घर में बिल्ली का आना होता है शुभ

माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आकर रोने लगे तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है। वहीं बिल्लियों का आपस में लड़ना  धन के हानि होने के संकेत होता है। ऐसे ही यदि बिल्ली आपके घर में दिवाली की रात में आए तो ये माता लक्ष्मी का स्वरुप मानी जाती है और आपके लिए यह धन के संकेत होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *