किम जोंग ने सेना को दिया आदेश, परमाणु हमले के लिए रहें तैयार

नई दिल्‍ली। अमेरिका और दक्षिण कोरिया एकसाथ मिलकर युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने दोनों देशों को बड़ी धमकी दे डाली है। उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह परमाणु हमले के लिए तैयार रहें। कभी भी इसकी आवश्‍कता हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को किम जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अमेरिकी परमाणु संपत्ति से जुड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

परीक्षण करके ताकत भी दिखाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने भी शनिवार और रविवार को सैन्य अभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी दागा गया। अभ्यास का उद्देश्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए “युद्ध प्रतिरोध और परमाणु जवाबी क्षमता” को मजबूत करना था।

पिछले एक महीने के अंदर उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास का विरोध कर रहा है। ये युद्ध अभ्यास 13 मार्च से शुरू हुआ है और 23 मार्च तक चलना है। दक्षिण कोरिया और जापान ने रविवार को पूर्वी तट से एक उत्तर कोरियाई की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी थी। जो हाल के हफ्तों में मिसाइल परीक्षणों की श्रृंखला में लेटेस्ट है।
उत्तर कोरिया ने बड़ा दावा किया है। कहा है कि उत्तर कोरिया के आठ लाख लोग अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए खुद सेना में भर्ती होना चाहते हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और मजदूर वर्ग भी शामिल है। उत्तर कोरिया के समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन में ये दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *