जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली। मानसून की विदाई और शरद ऋतु के आने का समय आ गया है। देश के अधिकतर भागों में अब भारी बारिश का सिलसिला थम गया है। मानसून अब लौटने लगा है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय है, इसकी वजह से ओडिशा, बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में एक प्रतिचक्रवात बन गया है। इसकी वजह से नमी वाली हवाओं के बजाए ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और मानसून की विदाई शुरू हो जाती है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की स्थितियां बनती जा रही हैं।

एक चक्रवात पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है और पाकिस्तान के मध्य भाग पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से हवा का रुख बदल सकता है और ठंड बढ़ सकती है तथा बर्फबारी या बारिश भी हो सकती है।
आज यहां बारिश के आसार:-

  • पूर्वोत्तर, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • महाराष्ष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश या एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, केरल, कर्नाटक और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *