जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली। देश के सम्‍पूर्ण क्षेत्र में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में उत्तर भारत में बारिश से लोगों को परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:-
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर इतनी बारिश हुई है कि नदियों में सैलाब आ गया है। कई आवासीय इलाकों में भी पानी घुस गया है।

इन राज्यों में हो रही भारी बारिश:-  

बारिश का सबसे खतरनाक रूप जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिल रहा है जहां बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। भारी बारिश से लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। हिमाचल के मंडी में भी आफत की बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से 24 लोग पानी के सैलाब में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया। अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में भी भारी बारिश का कोहराम जारी है।

भारी बारिश के कारण सोमवार को जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में बाढ़ आ गई और इस वजह से स्थानीय प्रशासन को सभी स्कूलों को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सुरनकोट के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई और इसका पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोगों की मदद करने के लिए सेना और पुलिस को लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *