जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कहीं दर्द आदि भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान के लिए आज आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपकी अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है, इसलिए आज आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। उनकी बात सुननी व समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा और धैर्य से काम लेना होगा। आज आपके परिवार में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको परिवार के सदस्यों की मदद अवश्य लेनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य ही आपके शत्रु बन सकते हैं। आज आप आय के विभिन्न साधनों में भी विनियोग करेंगे। आज आपके वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आप अपने भविष्य के कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस को भी कराने की सोच सकते हैं। आज आपके संतान के कुछ किए गए कार्य से खानदान व कुल का नाम रोशन होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज विवाह योग्य जातकों को कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको भी आज कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है और वह उसमें जा भी सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिलेगी और संतान से सुख मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *