जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेना पड़ सकता है जो आप शांत रहकर लें तो बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी विपरीत परिस्थिति में गुस्से में किसी निर्णय को लिया तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें। भविष्य में निवेश की प्लानिंग कर रहे लोग कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों से उनकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नए कार्य को पूरा करके आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और लोगों को भी उसे करने की सलाह देंगे। आपके आसपास में चल रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोग अपने परिवार के सदस्यों से वीडियो कॉल के द्वारा बात कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सभी कार्य को आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आपके अंदर बोलने की जो कला है,वह आपको सफलता प्राप्त कराने में मददगार सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं और समय पर अपने कार्य पूरे करेंगे। आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन करियर में आ रही समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आपको आज अपने उलझे हुए कामों को सुलझा कर पूरा करना होगा। यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करें,तो बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें नहीं तो आप किसी गलत चीज को खरीद सकते हैं। जो युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें आज अपने किसी मित्र द्वारा कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है, क्योंकि आज वह अपने साथी के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं खरीद पा रहे थे, तो आज उनका वह सपना भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *