जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज आप अपने किसी पुराने काम के पूरा होने से अच्छा महसूस करेंगे और आपने यदि पहले कभी कोई बड़ा निवेश किया था, तो आज आपको उसका अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो आज वह चिंता समाप्त होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्र से सहयोग से अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी पिछली समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर कर सकते हैं। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। एक साथ कई काम हाथ में आने से आप परेशान रहेंगे। आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद विवाद हो सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे आपको उनसे बचना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांग सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप परोपकारी कार्यों में बिताएंगे और आप अपने धन को गरीबो की सेवा में लगाएंगे। यदि आपको आज किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आप आज किसी को बिना मांगे सलाह न दें। परिवार के सदस्य आज आपकी बातों का मान रखेंगे। संभव हो तो आज आप किसी को भी उधार न दें।

कर्क राशि: आज का दिन आपको मनमुताबिक लाभ प्रदान करेगा। आज आप व्यापार में किसी बड़े सदस्य की मदद से अच्छा धन कमाने के किसी अवसर को नहीं छोड़ेंगे। आप आज अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको आज मन मे किसी अहम की भावना को रखने से बचना होगा। पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को आज अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपको सामान्य लाभ देकर जाएगा। ससुराल पक्ष से भी आज यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो उसमे सुलह हो सकती है। यदि आज आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाइयों के सहयोग से आपको आज बिजनेस में लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आ रही बांधा कठिन परिश्रम से ही दूर होगी। आज आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग हर जगह मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसको आपका स्वार्थ समझेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार की सभी महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई वाद विवाद बिजनेस में है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज आपको उसमें कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए कार्य में यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण उन्हें परेशान नहीं होना, क्योंकि वह उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे व अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप संतान के खराब व्यवहार के कारण परेशान होंगे, यदि किसी से धन का लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

मीन राशि: आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें आप सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी, जो लोग अभी तक किसी उलझन में है, आपको उनका समाधान मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका भी मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचानना होगा, तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *