जानें हैप्पी के बजाय क्यो बोला जाता है मैरी क्रिसमस

रोचक जानकारी। प्र‍त्‍येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। दिसंबर माह वर्ष का आखिरी माह होता है। साल का आखिरी त्योहार होने के कारण इसे लोग बहुत ही उत्साह से मनाते हैं। दुनियाभर के देश क्रिसमस के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्रिसमस का पर्व यीशु के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाते हैं। इस मौके पर सांता क्लॉज बच्चों के लिए गीफ्ट  लेकर आते हैं। क्रिसमस पर लोग एक दूसरे को विश करते हैं। आपस में मैरी क्रिसमस के संदेश भेजते हैं। आमतौर पर अंग्रेजी में किसी त्योहार की शुभकामना देते समय अंग्रेजी के शब्द हैप्पी का उपयोग किया जाता है। हालांकि क्रिसमस की शुभकामना देते समय मैरी क्रिसमस कहते हैं। क्या कभी आपने सोचा कि अन्य त्योहारों की तरह लोग मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं कहते? मैरी शब्द का क्या अर्थ है और हैप्पी व मैरी में क्या अंतर है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

मैरी शब्द का अर्थ :-
अंग्रेजी का मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना शब्‍द है। इसका साधारण अर्थ हैप्पी ही होता है। मैरी का मतलब आनंदित या खुशी से है। लेकिन क्रिसमस पर लोग हैप्पी के जगह पर मैरी शब्द का प्रयोग करते हैं।

मैरी शब्द की उत्पत्ति :-
मैरी शब्द 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया। उस उस समय में अंग्रेजी भाषा अपनी शुरुआती अवस्था में थी। 18वीं और 19वीं शताब्दी में मैरी शब्द काफी प्रचलित हो गया। बाद में क्रिसमस पर हैप्पी के अलावा लोग ज्यादातर मैरी का उपयोग करने लगे।

क्रिसमस में मैरी का प्रचलन :-
मैरी शब्द को मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने प्रचलित किया था। उन्होंने अपनी किताब ”अ क्रिसमस कैरोल’ में मैरी शब्द का बहुत अधिक प्रयोग किया। जिसके बाद हैप्पी की बजाय क्रिसमस पर मैरी शब्द प्रचलन में आया। हालांकि इसके पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस बोलकर ही दूसरे को शुभकामना दिया करते थे।

इस देश में कहा जाता है हैप्पी क्रिसमस :-
वैसे तो अधिक प्रचलित मैरी क्रिसमस है और ज्यादातर देशों में मैरी क्रिसमस कहकर ही एक दूसरे को शुभकामना दी जाती है। लेकिन इंग्लैंड में आज भी कई लोग हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। दोनों ही सही शब्द हैं। हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस का अर्थ एक ही है लेकिन अधिकतर लोगों के मैरी शब्द का उपयोग करने से हैप्पी क्रिसमस कहना अजीब लगता पर यह गलत नहीं है। दोनों शब्‍दो को बोला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *