बंसत पंचमी पर इस खास तरीके से बनाएं रंगोली

लाइफस्‍टाइल। बसंत पंचमी का पर्व हर किसी की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन हर तरफ काफी अच्छा माहौल होता है। लोग धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा करते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक बसंत पंचमी माघ महीने के पांचवें दिन मनाई जाती है। इस दिन से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और बसंत के महीने के शुरूआत होती है।

ये दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है इसलिए इस दिन लोग अपने घरों में पूजा करते हैं। लोग फूलों और रंगोली से अपने-अपने घरों को सजाते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि किसी भी त्योहार पर अगर हम रंगोली बनाते हैं तो इससे घर-दफ्तर, स्कूल में सकारात्मकता आती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको रंगोली के कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको रंगोली के कुछ आसान और सबसे हटकर डिजाइन दिखाते हैं।

रंगोली में बनाएं वीणा 
वीणा मां सरस्वती का सबसे प्रिय संगीत यंत्र है। हर फोटो में मां इसे धारण करती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में वीणा बना सकते हैं।

कमल के फूल पर विराजित मां सरस्वती
हम सभी जानते हैं कि मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में कमल का फूल बना सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें हंस भी बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली काफी खूबसूरत लगेगी।

रंगोली में दिखाएं किताबें
मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन अपनी रंगोली में किताबों को दिखा सकती हैं। इससे आपकी रंगोली काफी अलग और सुंदर दिखेगी।

मां सरस्वती की तस्वीर :-
रंगोली में मां सरस्वती की तस्वीर बनाना सबसे अच्छा विकल्‍प होता हैं। बस इसे ऐसी जगह बनाएं कि किसी का पैर इस पर ना पड़े। इस तरह की रंगोली काफी अलग और आकर्षक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *