Monsoon Forecast: मौसम विभाग अनुमान, इस साल मानसून रहेगा सामान्य

Monsoon News 2023: इस साल के मानसुन को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अल नीनो प्रभाव के बावजूद 2023 में मानसून सामान्य रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह बेहद महत्‍वपूर्ण खबर है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चार जून को मानसून केरल में दस्तक दे देगा। यह लगातार पांचवां साल है, जब भारत में मानसून सामान्य रहेगा। बता दें कि देश में जून से लेकर सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है। इस वर्ष औसत के 96 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

अल नीनो का नहीं पड़ेगा खास प्रभाव

इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि आगामी दक्षिण पश्चिमी मानसून सीजन में बारिश औसत से कम होने की आशंका थी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के विषम वितरण की बात भी कही गई थी। प्रशांत महासागर में अल नीनो प्रभाव के चलते औसत से कम बारिश की बात कही जा रही थी लेकिन अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि मानसून सामान्य रहेगा और  अल नीनो का इस पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *