बॉक्सिंग में नीतू और अमित पंघाल ने जीता स्‍वर्ण पदक

स्पोर्ट्स। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 43 पदक जीत चुका है। इसमें 15 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत को आज अबतक बॉक्सिंग में एक स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक मिला है। भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं के 45-48 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 14वां स्वर्ण पदक है।

महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता:-

भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। नियमित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। इसके बाद भारत ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। उसने पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम को 2-1 से हराया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने किया था। वहीं, न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। वहां भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को नाकाम किया।

टीम इंडिया 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में सफल हुई है। भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था।

बॉक्सिंग में अमित ने जीता स्वर्ण:-

बॉक्सिंग में पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और बॉक्सिंग में आज देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *