RBI: अश्विनी वैष्णव बोले- रघुराम राजन नेता बन गए हैं, अब उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए

 Ashwini Vaishnav news updates: केंद्रीय रेल व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर तंज कंसते हुए कहा कि रघुराम राजन नेता बन गए हैं। अब, उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, चुनाव कराना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। पीछे से वार करना कोई अच्छी बात नहीं है। वह किसी और की ओर से ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि अगले दो साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 30 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हासिल करेगा। इसके अलावा तीन कंपनियां जल्द ही दुनिया के लिए महत्वपूर्ण मोबाइल फोन के पुर्जों का निर्माण करेंगी।

उन्‍होंने कहा कि हर देश जिसने इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण शुरू किया है, उसने पहले कंप्लीटली नॉक्ड-डाउन (सीकेडी) घटकों, सेमी नॉक्ड-डाउन (एसकेडी) को लाने और उत्पाद को ‘एसेंबल’ करने का रास्ता अपनाया है। इसके अलावा, सिस्टम के उत्पादन के बाद विभिन्न घटकों का उत्पादन होता है। आज वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला इतनी जटिल है कि कोई भी देश ऐसा नहीं है जो 40 प्रतिशत से अधिक मूल्यवर्धन का दावा कर सके। वहीं, भारत दो साल से भी कम समय में 30 प्रतिशत से अधिक मूल्यवर्धन तक पहुंच जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिस तरह की रघुराम राजन वार कर रहे हैं, यह उचित बात नहीं है। वह बहुत ही निपुण अर्थशास्त्री हैं। मैं उनसे अर्थशास्त्री बने रहने या राजनीतिज्ञ बनने का अनुरोध करता हूं।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *