रक्षाबंधन पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? देखें RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday 28 August: देशभर में कल 28 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे. हालांकि कई जगह ब्रांच खुले भी रहेंगे. आइए देखते हैं कि कल कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं ताकि इस हिसाब से आप ब्रांच विजिट को लेकर प्लानिंग कर सके और आपका समय बर्बाद न हो. कुछ जगहों पर बैंक खुले रहेंगे जबकि कई शहरों में ब्रांच में कामकाज बंद रहेगा. ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.

28 अगस्त को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

  • लखनऊ
  • कानपुर
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल
  • जयपुर
  • देहरादून
  • शिमला
  • श्रीनगर
  • जम्मू
  • गंगटोक
  • कोच्चि
  • तिरुवनंतपुरम
  • गुजरात

इसके बाद कब खुलेंगे बैंक?

28 अगस्त के बाद बैंक की छुट्टियों और कामकाज का शेड्यूल इस तरह रहेगा:

  • 29 अगस्त (शनिवार): बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है.
  • 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 अगस्त (सोमवार): बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ये काम

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. कैश निकालने बिल पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने जैसे कामों के लिए ग्राहक ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग UPI और ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि मेंटेनेंस या तकनीकी समस्या के कारण कभी-कभी डिजिटल सेवाएं भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं. बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *