दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक

Delhi: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मटियाला गांव में स्थित मछली मार्केट में बुधवार (11 मार्च) देर रात एक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इलाके की करीब 400 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। राहत की एक बात ये है कि इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे मटियाला की मच्छी मार्किट के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना में लगभग 300 से 400 झुग्गियां नष्ट हो गईं। दमकल विभाग को रात 11.50 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।”

मछली मार्केट में लगी आग

झुग्गियां एक-दूसरे के काफी करीब होने के कारण आग ने तेजी से कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत झुग्गियों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। कई लोग अपने जरूरी सामान भी नहीं निकाल पाए और देखते ही देखते सब जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए करीब 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तड़के करीब 3 बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।

इसे भी पढे़ं:-दिल्ली में पकड़े गए 2 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, फोन में मिला ये प्रतिबंधित ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *