CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ का बजट, जानें किस सेक्टर को क्या मिला

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली का बजट पेश कर रही हैं. सुबह 10 बजे CM के घर पर कैबिनेट की मीटिंग हुए, जिसमें बजट को पास किया गया. इसके बाद 10.40 बजे विधानसभा में फोटो ऑपर्चुनिटी हुआ. सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हुआ. इस बार का बजट ग्रीन बजट है. इस बार बजट में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण को कम करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है. इस बार दिल्ली का बजट तकरीबन 1,03,700 करोड़ का है. बता दें कि रेखा गुप्ता दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश कर रही हैं.

क्या बोली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने दिल्ली की ज़रूरतों को समझते हुए हमने कुछ विशेष प्रयास किए हैं. इस बार हमने दिल्ली का बजट ‘ग्रीन बजट’ के तौर पर पेश किया है. हमने हर प्लान को ‘ग्रीन लेंस’ से देखा है. इस बजट की हर नीति में पर्यावरण, हर योजना में प्रकृति और हर फैसले में भविष्य की पीढ़ियों की चिंता है इसीलिए हमने पूरे बजट का 21% ‘ग्रीन बजट’ के लिए रखा है जो पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए खर्च किया जाएगा. यह बजट सरकार की सोच में एक ऐतिहासिक बदलाव है, जहां विकास और धरती की सुरक्षा के बीच बैलेंस बनाया गया है. यह आज की सबसे बड़ी जरूरत है.’

जानें किस सेक्टर को क्या मिला
  • होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर
  • रेलवे में 52 नए रिफार्म
  • दिल्ली में बनेंगे स्पोर्ट्स हॉस्टल
  • शिक्षा विभाग के लिए 19148 करोड़ रुपये
  • मेरिट के आधार पर 10वीं पास बच्चों को लैपटॉप
  • बेटियों के लिए साइकिल उपहार की नई योजना
  • GTB हॉस्पिटल में नया ट्रॉमा सेंटर
  • 750 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर
  • अनमोल योजना का ऐलान
  • ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगा जन आरोग्य योजना का लाभ
  • स्वास्थ्य विभाग के लिए 12746 करोड़ रुपये
  • वाटर लॉगिंग, फ्लड प्रोटेक्शन और इरिगेशन डिपार्टमेंट के लिए ऐलान
  • धूल रहित सड़कों के लिए बड़ी घोषणा
  • तारों को अंडर ग्राउंड करने के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
  • बिजली विभाग के लिए 3942 करोड़ रुपये
  • 7,000 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा करेगा PWD
  • दिव्यांगजन वर्ग के लिए 5,921 करोड़ रुपये
  • नया सचिवालय बनाएगी दिल्ली सरकार
  • हर विधायक के इलाके में विकास के लिए 350 करोड़
  • पहली बार MCD को 11666 करोड़ देने का फैसला
  • बजट का 21% हिस्सा ग्रीन बजट के लिए आवंटित

इसे भी पढ़ें:-पश्चिम एशिया संकट पर राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *