दिल्ली से लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर पर एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था.

मेट्रो पोस्टर केस के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है. वह हाल ही में सामने आए ‘मेट्रो पोस्टर केस’ के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड (हैंडलर) है. शब्बीर अहमद लोन को राजा और कश्मीरी के नाम से भी जाना जाता था. शब्बीर श्रीनगर के कंगन गांव का रहने वाला था. 

शब्बीर को पहली बार 2007 में स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियारों (AK-47 और ग्रेनेड) के साथ पकड़ा था.वह 2018 तक तिहार जेल में बंद रहा था. 2007 में गिरफ्तारी के समय उसके सीधे संबंध जमात-उद-दावा के चीफ और आतंकी हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी से थे. 

भारत के खिलाफ रच रहा था साजिश 

आतंकी शब्बीर के बारे में पता चला है कि वह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर कैंप से आतंकी ट्रेनिंग (दौरा-ए-आम और दौरा-ए-खास) ली है. वह वर्तमान में बांग्लादेश में रहकर भारत के खिलाफ लश्कर के ऑपरेशनों को चला रहा था. उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था.उसका काम भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवाओं को आतंकी साजिशों के लिए भर्ती करना था. फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-प्रतिदिन भागवत के एक श्लोक का पाठ करने वाला मनुष्य भी पा लेता है 18 पुराणों के पाठ का फल: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *