एयर इंडिया ने लागू किया नया फ्यूल सरचार्ज, अब दूरी तय करेगी किराया

Delhi: दुनिया भर में विमान ईंधन की कीमतों में आए उछाल के बाद एयर इंडिया ग्रुप ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था बुधवार यानी 8 अप्रैल से ज्यादातर रूटों पर लागू हो जाएगी. वहीं, जो लोग यूरोप, उत्तरी अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे हैं, उन पर यह बढ़ा हुआ खर्च 10 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

8 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
यात्रा की दूरी (किमी)नया फ्यूल सरचार्ज (डॉलर में)
0 से 500 किमी तक$299
501 से 1000 किमी तक$399
1001 से 1500 किमी तक$549
1501 से 2000 किमी तक$749
2000 किमी से अधिक$899

Airline ने कहा कि यह ढांचा सरकार के उस फैसले को दर्शाता है जिसमें ATF (aviation turbine fuel) की कीमतों में बढ़ोतरी को सीमित रखा गया है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि लंबी दूरी की उड़ानों, जिनमें ज्यादा ईंधन खर्च होता है, पर उसी अनुपात में अधिक सरचार्ज लगाया जाए. महत्वपूर्ण बात यह है कि संशोधित सरचार्ज संरचना Air India Express की उड़ानों पर भी लागू होगी.

अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ज्यादा बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइन ने सरचार्ज में अधिक बढ़ोतरी की है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ATF की कीमतों पर कोई सीमा नहीं है. हालांकि, Air India ने कहा कि यह सरचार्ज जेट फ्यूल की बढ़ी हुई लागत को पूरी तरह कवर नहीं करता है और एयरलाइन अब भी लागत का एक हिस्सा खुद वहन कर रही है.

फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, 27 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में जेट फ्यूल की औसत वैश्विक कीमत बढ़कर 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई. यह कीमत फरवरी में 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी. यानी एक महीने में फ्यूल की कीमतों में करीब 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह से, दुनिया भर की एयरलाइंस के लिए फ्यूल सबसे बड़े लागत दबावों में से एक बन गया है.

इसे भी पढ़ें:-असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *