Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी शुक्रवार से पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे. पीएम मोदी की ये विदेश यात्रा 6 दिनों के लिए होगी और इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे. आपको बता दें कि दुनिया भर में जारी तनाव और उथल-पुथल के बीच उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी के इस दौरे का मकसद संबंधित देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है.