देशभर में  ED ने 14 ठिकानों पर की छापेमारी, जाने क्या है मामला

ED action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले को लेकर देशभर में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता समेत 14 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है. एजेंसी ने इस मामले में उत्तर प्रदेश में दर्ज दो पुलिस एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.

जांच एजेंसियों के अनुसार, कथित घोटाले में टोल प्लाजा पर वसूली केवल 5 प्रतिशत रकम सरकारी रिकॉर्ड में दिखाई जाती थी.  वहीं, बाकी 95 प्रतिशत रकम को कथित तौर पर गबन किया जा रहा था. इस तरह टोल वसूली की वास्तविक रकम और सरकारी रिकॉर्ड में दिखाई गई, जिसमें रकम के बीच बड़ा अंतर बनाया गया. इसी तरीके से लंबे समय तक करोड़ों रुपये की अवैध वसूली कर गबन की गई.

इसे भी पढ़ें:-ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द; कुछ के बदले जाएंगे रूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *