Independence Day: आज शाम देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

New Delhi: 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। जगह जगह हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। हर जगह आजादी के तराने गूंज रहे हैं तो लोगों में जोश भी दिख रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *