LPG Vessel: पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है. एलपीजी से भरा ‘जग वसंत’ नाम का एक जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है. इस जहाज में लगभग 16,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है. देश में घरेलू गैस आपूर्ति के लिए इस खेप को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे समय में जब होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में जोखिम भरी स्थिति बनी हुई है, इस जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना राहत भरा माना जा रहा है.
बढ़ाई गई पोर्ट की सुरक्षा
बता दें कि हॉर्मुज क्षेत्र में फिलहाल तनाव और जोखिम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे समय में जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना बड़ी राहत माना जा रहा है. वाडीनार पोर्ट से करीब 10 नॉटिकल मील दूर जहाज एंकरिंग पर है. वहीं जग वसंत के पहुंचने के बाद पोर्ट क्षेत्र में सुरक्षा और ऑपरेशन को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है. बड़े जहाज “जग वसंत” से “रोज़” नाम के छोटे टग में LPG का ट्रांसफर किया जाएगा.
मिडिल-ईस्ट में संघर्ष जारी
वहीं अब आने वाले समय में भी ऐसे जहाजों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है. अब जग वसंत के वाडीनार पोर्ट पहुंचने के बाद देश भर में गैस सप्लाई और मजबूत होगी. बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग का आज 28वां दिन है. ईरान-इजरायल की ओर से ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया गया, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मिडिल-ईस्ट में अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया.
ईरान ने 5 मित्र देशों की जारी की लिस्ट
ईरान ने हमले के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के आवागमन पर भी रोक लगा दी थी. हालांकि ईरान ने अपने 5 मित्र देशों की सूची जारी करते हुए उनकी जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी. ईरान की इस लिस्ट में भारत का नाम पहले नंबर पर था. ईरान ने भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक जैसे 5 ”मित्र देशों” की लिस्ट जारी की थी. ईरान ने इन सभी देशों को वाणिज्यिक नौवहन के लिए होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी.
इसे भी पढ़ें:-भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने किया क्लियर