Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू, होंगी 17 बैठकें

News Delhi: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री  प्रह्लाद जोशी  ने शनिवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि ‘संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।  सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने का अनुमान है। संसद का मानसून सत्र संसद भवन की नई इमारत में आयोजित हो सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि संसद का मानसून सत्र 23 दिन चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मुद्दा उठाया था। लॉ कमीशन भी इसे लेकर राय ले रहा है। ऐसे में संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर खासा हंगामा होने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *