जापान लैंड ऑफ राइजिंग सन, यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश, UP-Japan Investment Meet में बोले CM योगी

New Delhi: नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए जापान के साथ मजबूत संबंधों की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के रिश्ते केवल आर्थिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच प्राचीन सभ्यतागत विरासत का भी गहरा संबंध है। सीएम योगी ने कहा कि जापान ‘लैंड ऑफ राइजिंग सन’ है, तो उत्तर प्रदेश ‘लैंड ऑफ सूर्यवंश’, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध और असीम संभावनाओं की भूमि है।

सीएम योगी कहा यूपी भारत का ‘फूड बास्केट’

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को भारत का ‘फूड बास्केट’ बताया और कहा कि देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 21 प्रतिशत है। उन्होंने राज्य में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

लैंड ऑफ अनलिमिटेड पोटेंशियल

सीएम योगी ने जापान और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान को ‘लैंड ऑफ राइजिंग सन’ कहा जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश ‘लैंड ऑफ सूर्यवंश’ और ‘लैंड ऑफ श्रीराम’ है। उन्होंने यूपी को ‘लैंड ऑफ श्रीकृष्ण’, ‘लैंड ऑफ बुद्ध’ और ‘लैंड ऑफ अनलिमिटेड पोटेंशियल’ भी बताया।

काला नमक चावल का भी किया उल्लेख

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती और कुशीनगर जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल हैं, जो राज्य की पहचान को दुनिया के स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़े काला नमक चावल का भी उल्लेख किया और बताया कि यह उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का हिस्सा है।

सीएम योगी ने यूपी को भारत की टॉप थ्री इकोनामी में किया शामिल

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और स्पष्ट नीयत के साथ उत्तर प्रदेश आज भारत की टॉप थ्री इकोनामी में शामिल होते हुए भारत का ग्रोथ इंजन बना है। बीते 9 वर्षों में हमने सुरक्षा, स्थायीत्व के साथ यूपा की कैपिटा इनकम को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है। 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़े रहे हैं।

75 हजार एकड़ से ज्यादा डेडिकेड इंडस्ट्रियल लैंड बैंक

सीएम योगी ने कहा कि आज 96 लाख से अधिक MSMEs, 35,000 से अधिक बड़े उद्योग और 22 हजार से अधिक Startups यूपी की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं। 75 हजार एकड़ से ज्यादा डेडिकेड इंडस्ट्रियल लैंड बैंक उपलब्ध है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी निवेश और नवाचार के नए केंद्र के रूप में उभरा है। देश के मोबाइल उत्पादन का 55 फीसदी मैनुफैक्चरिंग यूपी में हो रहा है

सीएम योगी ने बताया कि भारत-जापान के Strategic Vision को अब उत्तर प्रदेश और जापानी उद्योग के बीच इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी पार्टरनरशिप के माध्यम से एक Concrete Economic and Industrial Partnership में परिवर्तित करने का यह सबसे बेहतर समय है।

सीएम योगी ने कहा कि आज 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की एस्कॉर्ट कुबोटा परियोजना के तहत लगभग 4,000 रोजगार सृजन की जो संभावना विकसित हुई है, इसके प्रथम चरण में प्रतिवर्ष 60,000 ट्रैक्टर और 15,000 Construction Equipment के उत्पादन की क्षमता प्रस्तावित की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *