BRICS समिट की शुरुआत आज, दिल्ली पर टिकीं दुनिया की नजरें

New Delhi: दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से शुरुआत हो रही है। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के मंच पर एक साथ पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिखेंगे। इससे पहले आज एशिया की दो महाशक्तियों के बीच मुलाकात होगी। ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने वाली है।

बता दें कि करीब 7 साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे शी जिनपिंग का ये दौरा काफी अहम है। एक तरफ ब्रिक्स समिट, तो दूसरी तरफ भारत के साथ रिश्तों में सुधार की उम्मीद है। भारत मंडपम में दुनिया की आधी आबादी के नेता क्लोज्ड डोर सेशन करेंगे। वहीं देर शाम पीएम मोदी की मेजबानी में आज डिनर का आयोजन होगा।

जानकारी के अनुसार भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों पर भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सचिव ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि व्यापार बढ़ रहा है। इन दो हफ्तों के भीतर यह हमारे दोनों नेताओं के बीच दूसरी मुलाकात है। बिश्केक में हुई बैठक काफी फलदायी रही थी और उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। होर्मुज स्ट्रेट में अस्थिरता के कारण बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी पर ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद समानी ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस तरह की घटनाओं से समुद्र और स्ट्रेट से जहाजों के गुजरने का जोखिम बढ़ जाता है जैसे कि आपने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र किया। एक बीमा विशेषज्ञ के तौर पर मैं आपको बता सकता हूं कि अभी जोखिम ज्यादा है। इसलिए ज्यादा प्रीमियम वसूला जाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *